पूर्वस्थली में पंचायत उपप्रधान पर फेंका गया गोबर और नाले का पानी
- DSS Admin
- Jun 29, 2026
पूर्व बर्धमान, 29 जून (हि. स.)। पूर्वस्थली इलाके में पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर सोमवार को तनाव फैल गया। आरोप है कि नाराज ग्रामीणों ने मोबिल हुसैन मंडल पर हमला कर उनके ऊपर अंडे, नाले का गंदा पानी और गोबर फेंक दिया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नसरतपुर पंचायत के उपप्रधान मोबिल हुसैन मंडल रोज की तरह सोमवार को पंचायत कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीण अचानक पंचायत कार्यालय में पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया।
आरोप है कि गुस्साए लोगों ने उपप्रधान को जबरन कार्यालय से बाहर निकाला और सड़क पर ले जाकर मारपीट की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने उन पर अंडे फेंके, साथ ही नाले का गंदा पानी और गोबर भी डाला।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। इस मामले पर खबर लिखे जाने तक मोबिल हुसैन मंडल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।
---------------

