पंचायत समिति अध्यक्ष रत्ना राय सिन्हा ने दिया इस्तीफा

सिलीगुड़ी, 23 जून(हि.स.)। खोरीबाड़ी पंचायत समिति की अध्यक्ष रत्ना राय सिन्हा ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सिलीगुड़ी एसडीओ कार्यालय जाकर औपचारिक रूप से अपना त्यागपत्र सौंपा। गौरतलब है कि 11 जून को ही तृणमूल कांग्रेस के छह असंतुष्ट पंचायत समिति सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दाखिल किया था। ऐसे में निर्धारित विश्वास मत से ठीक एक दिन पहले अध्यक्ष का इस्तीफा देना राजनीतिक तौर पर नई स्थिति पैदा कर रहा है।रत्ना राय सिन्हा ने अपने इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अपने ही दल के छह सदस्यों द्वारा अचानक अविश्वास प्रस्ताव लाना उनके लिए दुखद है। उनका आरोप है कि राज्य में नई राजनीतिक परिस्थिति बनने के बाद कुछ सदस्य नया अध्यक्ष लाना चाहते थे, जिसके कारण यह कदम उठाया गया।उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में उन्होंने सभी सदस्यों को साथ लेकर क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है। अध्यक्ष पद छोड़ने के बावजूद वह आगे भी जनता के बीच रहकर काम करती रहेंगी और भविष्य में चुनाव के जरिए फिर से लोगों का समर्थन हासिल करने का प्रयास करेंगी।

   

सम्बंधित खबर