मुर्शिदाबाद हिंसा के विरोध में लखनऊ में हिन्दूवादी संगठनों का प्रदर्शन
- Admin Admin
- Apr 21, 2025
पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कीकार्यकर्ताओं ने फूंका ममता सरकार का पुतला
लखनऊ, 21 अप्रैल(हि.स.)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा को लेकर विश्व हिन्दू परिषद, हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ, हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यहां प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी और ममता सरकार का पुतला फूंका।
हिन्दूवादी संगठनों के तमाम कार्यकर्ता हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क में एकत्र हुए पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया। आक्रोशित
प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार का सांकेतिक पुतला दहन भी किया। इस मौके पर वक्ताओं ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की स्थिति को गम्भीर बताते हुए पश्चिम बंगाल में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि आखिर कब तक हिन्दू चुप बैठेगा और पलायन करेगा। अपने ही देश में पलायन की स्थिति पैदा हो गयी है तो ऐसे में राष्ट्रपति शासन ही उचित विकल्प है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श.चन्द्र



