
पौड़ी गढ़वाल, 9 मई (हि.स.)। पुलिस ने एक महिला पर चाकू से हमला करने व दस्तावेजों को जलाने वाली दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बीते 19 मार्च को सतपुली निवासी महिला ने राजस्व पुलिस चौकी मौदाड़स्यूं-2 तहसील सतपुली में एक शिकायत दर्ज कराई थी।
जिसमें उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र किमोली में पुष्पा देवी व कोयल शर्मा ने मुझ पर चाकू से हमला उन्हें घायल किया। साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र के रजिस्टर भी जला दिए। राजस्व पुलिस चौकी में संबंधित धराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामला महिला से सम्बन्धित होने के कारण विवेचना जिलाधिकारी आदेश पर राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानान्तरित किया गया।
महिला से संबंधित मामले में प्रभारी कोतवाली पौड़ी कमलेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने संलिप्त दोनों महिला आरोपिताें को सतपुली से गिरफ्तार किया गया। जिन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह