बेमौसम बरसात और आंधी से लोग परेशान

लोहरदगा, 10 अप्रैल (हि.स.)। लोहरदगा जिला में गुरुवार की दोपहर तेज आंधी और बेमौसम बरसात से लोगों की परेशानी बढ़ गई। तेज हवा चलने से कई पेड़ों की टहनियां टूट कर सड़कों पर गिर गई। इससे यातायात भी प्रभावित हुआ। वहीं बेमौसम बरसात से किसानों के खेतों में लगी सब्जियों को नुकसान हुआ है। वहीं खेतों में गेहूं की काटी गई फसल भी बेमौसम बरसात से खराब हुई है। किसान परेशान हैं। शहरी क्षेत्र में जगह-जगह जल जमाव से लोग परेशान हैं। नालियां गंदगी से अटी पड़ी है और पानी की निकासी नहीं होने से नालियों का पानी कचरा सहित सड़कों पर आ गया है। हालांकि बेमौसम बरसात से लोगों को तपती गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोपी कृष्ण कुँवर

   

सम्बंधित खबर