बेहतर योगदान देने पर डाक्टर्स सम्मानित

जालंधर| राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर नॉर्दर्न जोन के जनरल सेक्रेटरी सुभाष दत्ता और उनकी टीम ने समाज सेवा में योगदान देने वाले चिकित्सकों का सम्मान किया। कार्यक्रम के तहत डॉक्टरों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके कार्य के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आयोजन में जालंधर के डॉ. राजेश गर्ग, सिविल सर्जन, सिविल हॉस्पिटल और डॉ. ज्योति शर्मा, एमएस, ईएसआई हॉस्पिटल को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। टीम की ओर से दोनों चिकित्सकों की मरीजों के प्रति निरंतर सेवा और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान की सराहना की गई। सुभाष दत्ता ने कहा कि डॉक्टर समर्पण, सेवा और मानवता के प्रति कर्तव्यनिष्ठा के साथ समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर चिकित्सकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान नॉर्दर्न जोन की टीम ने उपस्थित डॉक्टरों को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

   

सम्बंधित खबर