सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड स्थापित करने पर नरेन्द्र मोदी के लिए विशेष पूजा-अर्चना

मोरीगांव (असम), 10 जून (हि.स.)। देश के सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड स्थापित करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना को लेकर देशभर के मठ-मंदिरों के साथ-साथ असम के विभिन्न स्थानों पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में असम सरकार के मंत्री पीयूष हजारिका ने मंगलवार को जागीरोड स्थित ब'हा गणेश मंदिर में पहुंचकर पारंपरिक शराई अर्पित की और विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफल नेतृत्व की कामना की।

मंत्री पीयूष हजारिका ने प्रधानमंत्री मोदी को देश का नेतृत्व करते हुए 12 वर्ष पूर्ण कर 13वें वर्ष में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

हजारिका ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में देश आगे भी प्रगति और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

----------

   

सम्बंधित खबर