भास्कर न्यूज | लुधियाना जगराओं पुल के समीप स्थित सुप्रसिद्ध श्री दुर्गा माता मंदिर में रविवार को श्री दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट द्वारा 306वां मासिक विधवा राशन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मंदिर ट्रस्ट की परंपरा के अनुसार हर महीने के पहले रविवार को आयोजित होने वाले इस कार्य में इस बार भी 130 जरूरतमंद, विधवा और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मासिक राशन सामग्री वितरित की गई। इस समागम में ट्रस्ट के चेयरमैन केसी गुप्ता और सचिव अश्वनी जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत पंडित हरी मोहन के सानिध्य में हुई। इस मौके पर शिमला रानी, मैनेजर रीतिका, मैनी और अविनाश सिक्का ने भी उपस्थित रहकर महिलाओं को राशन बांटने में अपनी सेवाएं दीं।

