कवि रामधारी सिंह दिनकर की रचनाएं आज भी चेतना को जागृत करती हैं : डॉ. अरुण

रांची, 24 सितंबर (हि.स.)। रांची में हिंदी साहित्य भारती, झारखंड के तत्वावधान में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर बुधवार को तरंग संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने की। जबकि संचालन महामंत्री डॉ. सुनीता कुमारी ने किया।

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार सज्जन ने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर केवल कवि ही नहीं, बल्कि एक बेहतर चिंतक और समाजद्रष्टा थे, उनकी रचनाएं आज भी राष्ट्रीय चेतना को जाग्रत करती हैं।

हिंदी साहित्य भारती के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि दिनकर की कविताएं राष्ट्रीय अस्मिता और आत्मगौरव का प्रतीक हैं।

गूगल मीट में आयोजित इस संगोष्ठी से मुख्य रूप से डॉ. संगीता नाथ, बलराम पाठक, अनुज कुमार पाठक, अंकिता कुमारी, मंजू देवी, ऋतु कुमारी, संजय कुमार सिंह, पुष्पा जी, सोनी कुमारी, सुकुमार झा, गंगा प्रसाद और रिंकू दुबे वैष्णवी समेत कई अन्य वक्तागण जुड़े।

------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

   

सम्बंधित खबर