कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने छोड़ी पुलिस एस्कॉर्ट सुविधा
- DSS Admin
- May 13, 2026
जयपुर, 13 मई (हि.स.)। राजस्थान सरकार में पशुपालन,गोपालन,डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सादगी और जनसरोकारों के संदेश से प्रेरित होकर अपने दौरों के दौरान पुलिस एस्कॉर्ट नहीं लेने का फैसला किया है।
मंत्री कुमावत ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को आमजन से जुड़कर काम करना चाहिए और अनावश्यक वीआईपी संस्कृति से दूरी बनानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उनके टूर कार्यक्रमों में पुलिस एस्कॉर्ट की व्यवस्था नहीं की जाए, ताकि आम लोगों को यातायात और अन्य असुविधाओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लगातार जनप्रतिनिधियों से सादगी अपनाने और जनता के बीच सहज रूप से रहने का आह्वान करते रहे हैं। उसी भावना के तहत यह निर्णय लिया गया है।
राजनीतिक और सामाजिक हलकों में मंत्री कुमावत के इस फैसले की चर्चा हो रही है तथा इसे वीआईपी संस्कृति कम करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
---------------

