साेनीपत: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेजा

सोनीपत, 21 मार्च (हि.स.)। जिले

के थाना बरोदा की पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना में शामिल आरोपी

को शुक्रवार काे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम रणजीत उर्फ गोगा है, जो बिहार का निवासी

है।

जानकारी के अनुसार, 10 मार्च 2025 को बिहार की एक महिला ने थाना बरोदा में शिकायत

दर्ज की थी कि रणजीत उर्फ गोगा ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना

के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत थाना बरोदा

में मामला दर्ज किया गया था।

थाना

बरोदा की जांच टीम में शामिल महिला निरीक्षक सरोजबाला ने नियमों के अनुसार कार्रवाई

करते हुए नाबालिग लड़की के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवाए और महिला विशेषज्ञ व

लीगल ऐड के माध्यम से काउंसलिंग करवाई। साथ ही, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए

आरोपी रणजीत उर्फ गोगा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया

गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

   

सम्बंधित खबर