जम्मू में अपनी ही सर्विस राइफल से गलती से गोली चलने से पुलिस कांस्टेबल घायल

जम्मू, 25 अक्टूबर (हि.स.)। जम्मू रेलवे स्टेशन परिसर क्षेत्र में शनिवार को एक पुलिस कांस्टेबल अपनी ही सर्विस राइफल से गलती से चली गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि चयन ग्रेड कांस्टेबल शौकत अहमद स्टेशन पर ड्यूटी पर था कि अचानक सुबह करीब 8.30 बजे गलती से उसकी राइफल से चली गोली उसके पेट में लग गई। उन्होंने बताया कि घायल कांस्टेबल को उसके सहकर्मियों ने तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसका इलाज जारी है।------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

   

सम्बंधित खबर