पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत निरीक्षक व तीन उपनिरीक्षकों को थानों में मिली तैनाती

फर्रुखाबाद, 26 जून (हि.स.)।पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कानून व्यवस्था को और मजबत बनाने के लिए पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत एक निरीक्षक व तीन उपनिरीक्षकों को थानों में तैनात कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक ब्रजमोहन पाल को थाना नवाबगंज में निरीक्षक अपराध के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक दयानंद पटेल को रोडवेज चौकी, फर्रुखाबाद का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक ब्रजनंदन सिंह को घुमना चौकी का प्रभार सौंपा गया है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक कपिल कुशवाहा का पुलिस लाइन से स्थानांतरण कर उन्हें कोतवाली मोहम्मदाबाद में तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सभी स्थानांतरित दरोगाओं को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

   

सम्बंधित खबर