कछार (असम), 15 जून (हि.स.)। अगरतला से असम के कछार जिला मुख्यालय शहर सिलचर जा रही एक चलती ट्रेन में सोमवार को एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। इस दौरान ट्रेन में मौजूद एक महिला यात्री ने देवदूत बनकर प्रसूता की सहायता की और सुरक्षित प्रसव कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जानकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। आपात स्थिति में एक सहयात्री महिला ने आगे आकर मदद की, जिससे मां और नवजात बच्ची दोनों सुरक्षित रहीं।
घटना की सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए सहायता पहुंचाई। बाद में मां और बच्ची को सुरक्षित रूप से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।
मां और नवजात बच्ची दोनों स्वस्थ बताई जा रही हैं। वहीं, सहायतार्थ आगे आई महिला यात्री की संवेदनशीलता और साहस की यात्रियों तथा रेलवे अधिकारियों ने सराहना की।
------------

