पुलिसकर्मी की पत्नी का बैग छिनतई, दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 11 अप्रैल (हि. स.)। एक पुलिसकर्मी की पत्नी का बैग छिनतई के मामले में एनजेपी थाने की पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम एमडी सौरव और अनु सूत्रधार है। दोनों बदमाश शक्तिगढ़ क्षेत्र के निवासी है। छिनतई की यह घटना नौ अप्रैल को तीनबत्ती ओवरब्रिज के पास घटी थी।

बताया जा रहा है कि अनीसुर रहमान नामक एक पुलिसकर्मी की पत्नी शक्तिगढ़ में अपनी बेटी के घर आई हुई थी। महिला रात में टोटो से फुलबाड़ी से चूनाभट्टी स्थित अपने घर लौट रही थी। तभी बाइक सवार तीन बदमाश ने टोटो का पीछा कर तीनबत्ती ओवरब्रिज के पास महिला से बैग छीन कर फरार हो गया। बाद में इसकी शिकायत एनजेपी थाने में दर्ज कराई गई। घटना की जांच के बाद पुलिस ने गुरुवार देर रात दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर है जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

   

सम्बंधित खबर