कांग्रेस की मानव श्रृंखला की तैयारियां जोरों पर

रांची, 12 अप्रैल (हि.स.)।

भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को रांची के डोरंडा स्थित अंबेडकर चौक से राजेन्द्र चौक तक मानव श्रृंखला और आमसभा को लेकर तैयारियां जोरों पर है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को ग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के साथ विधायक भूषण बाड़ा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे, मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता, अजयनाथ शाहदेव, रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ कुमार राजा, रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने समीक्षा की।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि यह आयोजन संविधान की मूल भावना को बचाने और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार निरंतर हमारे संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। ऐसे समय में हर कांग्रेस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह संविधान की रक्षा में पूरी ताक़त से खड़ा हो।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

   

सम्बंधित खबर