36 घंटे के प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों पर मंथन, नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया अनुशासन व समन्वय का मंत्र

Preparations for the 36-hour training camp were discussed; leaders gave the mantra of discipline and coordination to the workers.


कठुआ, 21 मई । आगामी 23 से 24 मई 2026 तक आयोजित होने वाले 36 घंटे के प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष उपदेश अंडोत्रा की अध्यक्षता में किया गया।

बैठक में पूर्व मंत्री एवं जिला कठुआ प्रभारी प्रिया सेठी तथा सह-प्रभारी संजय बडू विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक का संचालन राजेश मेहता द्वारा किया गया जिन्होंने शिविर के समग्र प्रबंधन एवं संगठनात्मक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान अनुशासन, बेहतर समन्वय तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया ताकि 36 घंटे का प्रशिक्षण शिविर सुचारू और सफल तरीके से संपन्न हो सके। नेताओं ने कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और उत्साह की सराहना करते हुए सभी से सामूहिक रूप से जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।

---------------

   

सम्बंधित खबर