स्वच्छता अभियान से शुरू हुई भाजपा कार्यालय में स्थापना दिवस की तैयारियां

कानपुर,4अप्रैल (हि.स.)।भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर कार्यालय में ज़ोर शोर से 6 अप्रैल को पार्टी के होने वाले स्थापना दिवस की तैयारी शुक्रवार से शुरू हो गई हैं। यह जानकारी भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने दी।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि सीसामऊ विधानसभा के संयोजक अभिनव दीक्षित के नेतृत्व में 6अप्रैल को होने वाले स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में झाड़ू , पोछा,दीवारों, कुर्सियों ,मेजों की साफ सफाई की गई। इसके साथ ही महापुरुषों के चित्रों और मूर्तियों की भी साफ सफाई की। शनिवार को भाजपा कार्यालय में बिजली की रंग बिरंगी झालरों फूलों से पूरे कार्यालय को सजाया जायेगा। साथ ही आतिशबाजी भी होगी और एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

इस स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अभिनव दीक्षित,अवधेश सोनकर, जन्मेजय सिंह,रोहित साहू, प्रमोद विश्वकर्मा अभिमन्यु सक्सेना,योगेन्द्र शर्मा,सुनीता गौड़, सचिन गौड़,रवि पांडे,रामकुमार सिंह, श्यामू तिवारी ,यश वर्मा,आदि लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मो0 महमूद

   

सम्बंधित खबर