बिहार प्रभारी को सौंपा पुष्प गुच्छ पाग अंगवस्त्र

मधुबनी, 04 अगस्त (हि.स.)।जिला भाजपा डेलीगेट के साथ राज्य उपाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर नुनु ने रविवार को पटना में बिनोद तावड़े का आभार अभिनन्दन किया।

राज्य उपाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ने जिला से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सह बिहार के प्रभारी बिनोद तावरे का सम्मान कार्यक्रम में भाग लिया।

अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह व उपाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ने साथ मिलकर बिहार प्रभारी बिनोद तेवड़े को पाग अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

अवसर पर मिथिलांचल परिक्षेत्र सहित बिहार प्रान्त के गांव- गांव में भाजपा की बढती जनाधार व आमजन की पार्टी से बन रही आत्मविश्वास संग लगाव की चर्चा किया।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / लम्बोदर झा / गोविंद चौधरी

   

सम्बंधित खबर