मिल कामगारों को घर देने की प्रक्रिया अंतिम चरण मेः मंत्री आकाश फुंडकर
- DSS Admin
- Jul 04, 2026
मुंबई, 04 जुलाई (हि.स.)। मिल कामगारों को घर देने की प्रक्रिया अंति चरण में है और 1 लाख 705 पात्र आवेदकों की स्क्रूटनी पूरी हो चुकी है। जल्द ही पात्र मिल कामगारों को म्हाडा के ज़रिए घर दिए जाएंगे। यह जानकारी श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दी है।
मंत्री फुंडकर के अनुसार जो लोग पात्र नहीं हैं, उन्हें भी आवश्यक दस्तावेज जमा करने का एक और मौका दिया गया है। इससे पात्र लाभार्थियों को न्याय मिल सकेगा। उन्होंने 29 लेबर कानून को हवाला देते हुए कहा कि चार लेबर कोड्स तैयार किए गए हैं। राज्य में उसी हिसाब से नियम बनाने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने साफ किया कि मसौदे पर लेबर यूनियनों से मिले सुझावों और आपत्तियों पर विचार करने के बाद अतिम नियम को फाइनल किया जाएगा।
फुंडकर ने कहा कि सरकार ठेके पर काम करने वाले और असंगठित मज़दूरों के अधिकारों की रक्षा करने, सामाजिक सुरक्षा और कानूनी फ़ायदे सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि जो लोग ठेके पर काम करने वाले मजदूरों को गैर-कानूनी तरीके से काम पर रखेंगे, उनके खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्रमिकों की भलाई की योजनाओं में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।
---------------

