मुर्शिदाबाद में हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन करेगी विहिप

लखनऊ,18 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर वफ्फ कानून की आड़ में किये गये अत्याचार के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद शनिवार को राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन करेगी। विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता 19 अप्रैल को शाम 4:00 बजे परिवर्तन चौक से लेकर अटल चौक तक पैदल मार्च निकालेंगे। इसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका जाएगा। विरोध प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी को दिया जाएगा।

विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने शुक्रवार काे बताया कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक विशेष समुदाय को खुलेआम संरक्षण दे रही हैं। सम्पूर्ण समाज मुर्शिदाबाद में हुए हिंदुओं के ऊपर अत्याचार से आक्रोशीत है। बंगला की सरकार के विरोध में हिन्दुओं के सम्मान में विहिप व बजरंग दल मैदान में उतरेगी।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर