बलात्कार की घटना को लेकर लंका में प्रदर्शन जारी

होजाई, 28 अगस्त (हि.स.)। प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन आज भी जारी है। आज सुबह लंका की बरदलंग पंचायत के लालुंगडूबी में बंगाली समुदाय ने राज्य में बलात्कार के साथ-साथ कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने न्याय की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा से बलात्कारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका और उनके इस्तीफे की मांग की।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश / अरविन्द राय

   

सम्बंधित खबर