हिसार : अखिल भारतीय सेवा संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा

प्रांतीय अध्यक्ष राजेन्द्र सपड़ा ने पदाधिकारियों के नाम किए तय

हिसार, 10 मई (हि.स.)। धार्मिक एवं सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ की

प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। पिछले दिनों प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त हुए

राजेन्द्र सपड़ा ने राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. योगेश बिदानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्द्र

गोयल, महासचिव विनोद धवन व प्रांतीय संरक्षक महेन्द्र सेतिया से विचार-विमर्श के बाद

प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा की। इससे पहले महेन्द्र सेतिया को प्रांतीय संरक्षक

व प्रांतीय महामंत्री मुकेश वर्मा व प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामचन्द्र गुप्ता की पहले

की जा चुकी है।

प्रांतीय अध्यक्ष राजेन्द्र सपड़ा ने शनिवार काे कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए ओमप्रकाश

वधवा को प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. रामकिशन कंबोज, पवन मलिक, परविंद ठठई व जगसीर

मालवा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह

संदीप भाटिया व महेन्द्र सैनी को प्रांतीय संगठन सचिव बनाया गया है। राजेश तनेजा, संजय

सेहरा व संजीव मेहता को प्रांतीय सचिव बनाया गया है। राजेश शर्मा को पर्यावरण संयोजक,

राजेश सलूजा को मीडिया प्रभारी, राजेन्द्र अग्रवाल को सह मीडिया प्रभारी, गुरदयाल महता

को मुख्य सलाहकार, आकाश सेन को प्रांतीय प्रचार सचिव, जितेन्द्र बंसल को प्रांतीय सह

सचिव, अशोक अरोड़ा को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा बलदेव भूषण को जरूरतमंद

व्यक्तियों को वस्त्र वितरित करने का संयोजक, सचिन पंघाल को जयंती एवं बलिदान का प्रांतीय

संयोजक, सुधाकांत को बेटी बचाओ—बेटी पढ़ाओ प्रांतीय संयोजक, परमजीत कौर मांडिया को महिला प्रमुख, जीएल गुप्ता

को स्वच्छता अभियान संयोजक, अनिल बिश्नोई को पशु पक्षी सुरक्षा अभियान संयोजक, मदनलाल

पसरीजा को नेत्रदान संयोजक व देवेन्द्र गिल को रक्तदान संयोजक बनाया गया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. योगेश

बिदानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्द्र गोयल एवं प्रांतीय अध्यक्ष राजेन्द्र सपड़ा का आभार

जताया है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों की जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी जाएगी, वे सभी

पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ उसे पूरी मेहनत व ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

   

सम्बंधित खबर