पुमसे प्रतियोगिता का आयोजन

भागलपुर, 09 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के नवगछिया एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षक सह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर के नेतृत्व में रविवार को पुमसे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।‌

इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि शिक्षाविद सुमित कुमार साहू ने फीता काटकर किया। बालिका के सीनियर वर्ग में मीनाक्षी कुमारी (स्वर्ण पदक), प्रिया कुमारी (रजत पदक), जूनियर वर्ग में आराध्या सिंह (स्वर्ण पदक), आनन्या वात्सल्य (रजत पदक), कैडेट वर्ग देवाश्री (स्वर्ण पदक), सब जूनियर वर्ग में भाग्यलक्ष्मी (स्वर्ण पदक)।

बालक सीनियर वर्ग में शिवम कुमार (स्वर्ण पदक), हरिओम कुमार (रजत पदक), जूनियर वर्ग में तन्मय वर्मा (स्वर्ण पदक), भूपेंद्र कुमार (रजत पदक), कैडेट वर्ग में संजीव कुमार (स्वर्ण पदक), युवराज कुमार (रजत पदक), सब जूनियर वर्ग में हर्षित कुमार राय (स्वर्ण पदक), जानवीर कुमार (रजत पदक) प्राप्त किया। इस कार्यक्रम के मुख्य निर्णायक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर थे।

मुख्य अतिथि सुमित कुमार साहू ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी देश के शान होते हैं। आप हमेशा मन लगाकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। इस शुभ अवसर पर संजय कुमार सुमन, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर, खुशबू कुमारी, पूनम वर्मा आदि उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

   

सम्बंधित खबर