इंदौर अग्निकांड के पीड़ित परिवार वालों से पूर्णिया सांसद ने की मुलाकात, सरकार से मुआवजे की मांग
- DSS Admin
- May 19, 2026
अररिया 19 मई(हि.स.)। मध्यप्रदेश के इंदौर में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड के शिकार नरपतगंज के पीड़ित परिवार वालों से पूर्णिया सांसद ने बीती देर रात भेंट कर घटना के प्रति दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवार वालों को अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की।
इंदौर पटाखा फैक्ट्री में आगजनी में नरपतगंज के तीन परिवार में मातम छा गया। वहां काम कर रहे तीन मजदूरों की मौत ने पूरे गांव में मातम छा गया। नरपतगंज के मानिकपुर गांव के करीबन 11 मजदूर वहां छह माह पहले अपने और अपने परिवार के जीविका को लेकर इंदौर गए थे और वहां पटाखा फैक्ट्री में काम कर रहे थे।
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मानिकपुर पंचायत के भवानीपुर गांव निवासी मृतक 25 वर्षीय धीरज कुमार, गोखलपुर निवासी 18 वर्षीय अमन कुमार सहित इंदौर के अस्पताल में इलाजरत झुलसे आधा दर्जन परिवार वालों से मुलाकात की और घटना को लेकर दुख व्यक्त करते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
पूर्णिया सांसद ने घटना के बाद पीड़ित परिवार वालों की सरकार और प्रशासन की सुधि नहीं लिए जाने पर रोष प्रकट किया और पीड़ित परिवार वालों को जीविका के लिए 20-20 लाख रूपये मुआवजा दिए जाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेशऔर बिहार में भी भाजपा की सरकार है। ऐसे में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वहां के सरकार से बात कर अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री के मालिक के खिलाफ हत्या का मुकदमा के साथ इंदौर अस्पताल में इलाजरत बिहारी मजदूरों की समुचित इलाज और मुआवजा के लिए पहल करनी चाहिए। उन्होंने इंदौर के सांसद के रिश्तेदार के द्वारा अवैध तरीके से कैसे पटाखा फैक्ट्री चलाया जा रहा था, इसकी भी उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
सांसद पप्पू यादव के साथ प्रिंस विक्टर सहित उनके समर्थक मौके पर मौजूद थे।

