जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने की बैठक

भागलपुर, 31 अगस्त (हि.स.)। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के दक्षिण बिहार प्रांत के संगठन मंत्री मनीष दास के नेतृत्व में शनिवार को भागलपुर स्थित अतिथि गृह में भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन भागलपुर के कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

आगामी 18 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के आगमन की समीक्षा एवं तैयारी की जानकारी लिए। इस दौरान अश्विनि चौबे ने कहा कि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन देश में देश हित की बात कर रही है और देश के बढ़ते जनसंख्या को लेकर संगठन ने कई वर्षों से अपने मांग को लेकर कई प्रकार के धरना ज्ञापन एवं कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है।

जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन के इस मांग को कई सांसदों ने लोकसभा में भी उठाया है। देश में जनसंख्या कानून लागू करना अति आवश्यक है। जिस प्रकार देश का क्षेत्रफल है। उससे ज्यादा जनसंख्या का भार देश पर खतरे की घंटी है। देश में इस कानून को जल्द से जल्द जरूर लागू करना चाहिए। जिस प्रकार चीन ने पूर्व में ही बढ़ते जनसंख्या को लेकर कानून बनाया था, भारत को भी इस कानून का समर्थन करते हुए कानून को बना देना चाहिए।

कार्यक्रम की तैयारी को बताते हुए संगठन मंत्री मनीष दास ने कहा कि 3 सितंबर को भागलपुर जिला समेत पांचों जिला के प्रमुख कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से पूर्णिया में मिलेंगे और 18 अक्टूबर की तैयारी में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन समेत कई ऐसे संगठन जो देशहित की बात करते हैं वह भी इस तैयारी में जुट गए हैं। दक्षिण बिहार महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनामिका ठाकुर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को फोन पर सारी तैयारी की जानकारी दी। इस बैठक में मुख्य रूप से खगड़िया के पूर्व सांसद अनिल यादव, जिलाध्यक्ष चंदन कर्ण, जिला संयोजक प्रतिक आनंद, जिला उपाध्यक्ष पिंकी बागोरिया, कंचन झा, महासचिव आनंद शुक्ला, शेष्ठा गांधी, व्यवस्था प्रमुख राजेश टंडन, सह संयोजक गोपीनाथ, युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार यादव, वेदांत कुमार, सूचना प्रमुख कन्हैया कुमार, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष छाया सिंह, रेखा साह, अभिनन्दन यादव, नरेश प्रसाद साह, मनोरंजन मिश्रा, आशीष कुमार के साथ दर्जनों कार्यकर्त्ता शामिल हुए। उक्त आशय की जानकारी जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन दक्षिण बिहार के प्रदेश महासचिव इंदु भूषण झा ने दी।

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

   

सम्बंधित खबर