रायपुर से कोंटा जा रही यात्री बस बस्तर में पलटी, एक महिला की मौत , कई घायल

जगदलपुर , 18 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में बालेंगा के पास नेशनल हाईवे-30 पर आज सोमवार सुबह साढ़े तीन बजे रायपुर से कोंटा जा रही रॉयल ट्रैवल्स की यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर मौत हो गई है, जबकि 22 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा बीती रात्रि लगभग साढ़े तीन बजे हुआ, बस में करीब 34 यात्री सवार थे। अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस के भीतर दबने से महिला यात्री पदमनी चंद्रवंशी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतिका कोंटा क्षेत्र की शिक्षिका थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान एसडीआरएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला यात्री के शव को बाहर निकाला और पुलिस को सुपुर्द किया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

---------------

   

सम्बंधित खबर