भाजपा सरकार में सभी क्षेत्रों में बढ़ी महिलाओं की भागीदारी : विजय लक्ष्मी गौतम

सिद्धार्थनगर, 17 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ी है। चारों तरफ सड़कों का जाल बिछाया जा चुका है। पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। यह बातें बुधवार काे ग्राम्य विकास एवं समग्र विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने जनपद के बांसी में स्थित रतन सेन इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित विकसित भारत संकल्प प्रबुद्ध सम्मेलन में कहीं।

बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में बिजली रात और दिन के रोस्टर में आती थी। लेकिन अब तहसील मुख्यालय पर अब 18 घण्टे लगातार बिजली दिया जा रहा है। देश मे चौतरफा विकास दिख रहा है। यह धरती विश्व को करुणा और अहिंसा तथा शांति का संदेश देने वाले महात्मा बुद्ध की है। देश में तेल एवं प्राकृतिक गैस की कोई कमी नहीं है। राज्य मंत्री ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को बिस्तार से जानकारी दी। इस सम्मेलन में पूर्व मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि भारत अपने आप में बहुत बड़ा सांस्कृतिक विरासत था। लंबे समय तक अंग्रेजों तथा अन्य आक्रांताओं द्वारा शासन करके देश को खंडित करने का काम किया गया। देश में 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद तेजी से चौमुखी विकास हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाले 2047 तक इस देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है।

---------------

   

सम्बंधित खबर