नाबालिगों से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
- DSS Admin
- Jun 04, 2026
हमीरपुर 4 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग किशोरियों को अगवा कर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने की घटना में पुलिस ने गुरुवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर से किशोरियों को अगवा कर जंगल में ले जाकर युवकों ने दरिंदगी की थी। घटना की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में दो नामजद और एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई थी।
मौदहा कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने गुरुवार को बताया कि घटना में फरार खरेला महोबा निवासी विजय पुत्र भगवानदास अनुरागी व बद्रीपुरवा किदवईनगर कबरई महोबा निवासी सोम पुत्र सत्यनारायण रैकवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। दोनों आरोपितों को मौदहा क्षेत्र के गहबरा चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक अज्ञात आरोपित अभी फरार है, जिसकी तलाश कराई जा रही है।
--------------

