रामभक्तों की श्रद्धा पर आघात करने वाले पापियों काे रामजी दण्डित करेंगे : अम्बरीष

लखनऊ, 22 जून (हि.स.)। विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मंत्री और प्रवक्ता अम्बरीष ने श्री राम जन्म भूमि मंदिर ट्रस्ट के चंदा प्रकरण पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्हाेंने कहा कि देश -दुनिया के करोड़ों रामभक्तों की श्रद्धा पर आघात करने वालाें पापियाें काे रामजी दण्डित करेंगे। हमें रामजी पर, अपने नेतृत्व पर भरोसा है। अंततः श्रद्धा जीतेगी ,पापियों का शमन होगा और षडयंत्रकारी हारेंगे।

विहिप के प्रवक्ता ने साेमवार काे अपने साेशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि विश्वास और श्रद्धा की मजबूत चट्टान चंचु प्रहारों से नहीं दरकती। श्रीरामजन्मभूमि आन्दोलन के अनथक योद्धा जिन्होंने अपना सर्वस्व समर्पण कर यह लड़ाई लड़ी है और जो देश के कोने कोने में बैठे हैं वह आहत भी हैं और दुःखी भी लेकिन उनका अपने आंदोलन के सहकारियों और आंदोलन के नेतृत्व पर लेशमात्र भी अविश्वास नहीं है क्योंकि उनकी रामभक्ति परिस्थितिजन्य नहीं है। उन्हें विश्वास है शीघ्र ही नीर क्षीर की स्पष्टता दृष्टिगोचर होगी, अविश्वास का कुहासा छटेगा।

लेकिन कुछ लोग थूको और भागोगैंग तथा बरसाती मेंढकों की तरह अनायास प्रकट हो गए। अम्बरीष ने लिखा कि हमारा किसी के प्रति मोह नहीं है न ही दुराव। हम रामजी के हैं लेकिन हमारे में सही और गलत देखने का विवेक है, किसी की दीर्घकालिक साधना और समर्पण पर हम प्रश्नचिन्ह नहीं लगा सकते।

खासकर जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन में खलनायक की भूमिका निभायी हो और निष्ठा भी संदिग्ध हो।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के महामंत्री चंपत राय के बारे में उन्होंने लिखा कि आत्मविलोपी व्यक्तित्व जिन्होंने अपने को खपा दिया देश और सामाज के लिए।

श्रीरामजन्मभूमि के आन्दोलन का कोई भी पक्ष हो ,प्रबन्धन का और चाहे न्यायालयीन लड़ाई का, धुरी चम्पतराय ही रहे। वह अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रेरणा केन्द्र हैं। मंदिर निर्माण के आन्दोलन में संकल्प से सिद्धि तक प्रमुख भूमिका में रहने का सुअवसर भगवान ने उन्हें प्रदान किया है।

------

   

सम्बंधित खबर