लखनऊ,12 जून (हि.स.)। डाॅ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का तृतीय दीक्षांत समारोह 15 जून को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर सभागार में होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में दीक्षांत समारोह संपन्न होगा। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व राज्यमंत्री चिकित्सा शिक्षा मयंकेश्वर शरण सिंह उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी लोहिया संस्थान के मीडिया प्रभारी डाॅ.भुवनचंद्र तिवारी ने दी।
डाॅ.भुवन तिवारी ने बताया कि विशिष्ट अतिथि मुख्य सचिव एस पी गोयल व अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा अमित घोष भी उपस्थित रहेंगे। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि अभिमत विश्वविद्यालय नागपुर के मुख्य सलाहकार प्रो.वेद प्रकाश मिश्रा रहेंगे।

