लखीमपुर खीरी में चोरी के 3 सोलर पैनल के साथ 5 आरोपित गिरफ्तार

लखीमपुर- खीरी, 01 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के पसगवां थाना पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मछेछा नहर पुलिया के पास से चोरी के 03 अदद सोलर पैनल के साथ 05 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ ख्याति गर्ग ने साेमवार काे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान शोभित धोबी पुत्र जगदेश्वर दयाल उर्फ बडेल्ला, बालेस पुत्र राजकरन उर्फ गुड्डू, रितेश पुत्र विजय कुमार, सन्तोष कुमार जाटव पुत्र नेमचन्द्र, और देवेन्द्र कुमार पुत्र हरिश चन्द्र के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी ग्राम मुडिया अहवन, थाना पसगवाँ, जनपद खीरी के ही निवासी हैं। एसएसपी ने बताया कि इन सभी अभियुक्तों के खिलाफ थाना पसगवाँ में पहले से ही चोरी की धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें ये वांछित चल रहे थे। पुलिस टीम ने मौके से बरामद हुए 03 सोलर पैनलों को अपने कब्जे में ले लिया है और सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

---------------

   

सम्बंधित खबर