मानाह राष्ट्रीय उद्यान से जुड़ी सड़क पर बारेंगाबारी में सड़क दुर्घटना, तीन घायल
- Admin Admin
- Aug 10, 2025
बाक्सा (असम), 10 अगस्त (हि.स.)। बाक्सा जिलांतर्गत मानाह राष्ट्रीय उद्यान से जुड़ी सड़क पर बारेंगाबारी में बीती रात एक भयावह सड़क दुर्घटना हुई। तेज रफ्तार इनोवा चार पहिया वाहन ने एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया। घायलों की पहचान केशव नाथ, शंकर बसुमतारी और गीता उरांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तीनों लोग रात के समय बाजार से सब्जी का व्यवसाय कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार इनोवा चार पहिया वाहन (एएस-01एफक्यू-1691) ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। घटना स्थल पर स्थानीय बांसबाड़ी पुलिस पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा



