डीसीएम ने टैम्पो में मारी टक्कर, एक की मौत, तीन गम्भीर
- DSS Admin
- Jun 04, 2026
फर्रुखाबाद, 04 जून (हि.स.)। थाना कमालगंज क्षेत्र में गुरुवार को डीसीएम ने टैम्पो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टैम्पो में सवार एक यात्री की मौके पर मौत हो गई । दो महिला समेत तीन घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के मौहल्ला किदवई नगर निवासी 50 वर्षीय रईसउद्दीन पत्नी नसरीन के साथ टैम्पो में सवार होकर कमालगंज जा रहे थे। दोपहर बाद टेंपो रजीपुर एचएम कोल्ड स्टोरेज के निकट से गुजर रहा था। उस समय डीसीएस नंबर यूपी 40 बीटी-6261 के चालक ने टैम्पाे में जोरदार टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में रईसउद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रईसउद्दीन की पत्नी नसरीन, किदवई नगर निवासी दिलशाद की पत्नी गुहुन तथा जनपद कनौज के कस्बा गुरसहायगंज निवासी 50 वर्षीय अफसर घायल हो गए।
थाना पुलिस ने मृतक एवं घायलों को सीएचसी कमालगंज भिजवाया। सीएससी में प्राथमिक उपचार करने के बाद तीनों घायलों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना होते ही ड्राइवर एवं हेल्पर डीसीएम को छोड़कर भाग गए। डीसीएम में तरबूज भरे हैं। पुलिस ने रईसुद्दीन के शव के पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीश चंद्र ने बताया कि डीसीएम चालक की तलाश की जा रही है।
---------------

