जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा बनाने में महाराजा हरि सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका- आर. पी. सिंह

जम्मू 23 सितंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के महान डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह की 129वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को जम्मू में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उनकी सेवाओं को याद करते हुए उनकी मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर डॉ जीतेन्द्र सिंह, केंद्रीय मंत्री, महाराजा हरि सिंह के पौते अजात शत्रु सिंह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह, विक्रम रंधावा सहित कई प्रसिद्ध व्यक्तियों ने भाग लिया।

महाराजा हरि सिंह को जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा बनाने और देश की अखंडता को बनाए रखने वाले दूरदर्शी शासक के रूप में याद किया गया। उनकी ओर से किए गए सामाजिक सुधारों और देश और समाज के प्रति उनकी सेवाओं पर प्रकाश डाला गया। आर.पी. सिंह ने इस अवसर पर महाराजा हरि सिंह की देशभक्ति और सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह में आर.पी. सिंह ने कहा कि महाराजा हरि सिंह की नेतृत्व क्षमता ने न केवल जम्मू.कश्मीर को विकास की राह पर आगे बढ़ाया बल्कि उनकी दृष्टि ने राज्य को भारत के साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हिन्दुस्थान समाचार/मोनिका

हिन्दुस्थान समाचार / मोनिका रानी

   

सम्बंधित खबर