आरपीएससी अध्यक्ष महाराष्ट्र में हो रही स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में लेंगे भाग

अजमेर, 6 जुलाई(हि.स.)। महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली लोक सेवा आयोगों की स्टैंडिंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में राजस्थान लोक सेवा आयोग भी शामिल होने जा रहा है।

संघ लोक सेवा आयोग अध्यक्ष सहित देश के दस प्रमुख लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों की इस बैठक में आयोग का प्रतिनिधित्व वर्तमान अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल केसरी सिंह करेंगे। सिंधुदुर्ग (महाराष्ट्र) में 9 एवं 10 जुलाई को आयोजित होने वाली इस बैठक दौरान राष्ट्रीय स्तर पर भर्ती आयोगों के कामकाज में सांमजस्य, डेटा शेयरिंग, अधिक पारदर्शिता तथा तकनीकी रूप से आधुनिक और कुशल बनाने के लिए बदलावों के लिए रोड मैप तैयार करने पर मुख्य रूप से चर्चा की जाएगी।

---------------

   

सम्बंधित खबर