अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट : आरएसडी ब्लू ने आरएसडी रेड लाइन को 54 रन से हराया

मुरादाबाद, 29 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में आरएसडी ब्लू ने दमदार खेल दिखाते हुए आरएसडी रेड लाइन को 54 रन से शिकस्त दी। बल्लेबाजी में अर्धशतक और गेंदबाजी में पांच विकेट लेकर आरएसडी ब्लू के राघव मैच के हीरो बने। शुक्रवार को सोनकपुर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरएसडी रेड लाइन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। आरएसडी ब्लू ने 22 ओवर में नौ विकेट पर 173 रन बनाए।

टीम की शुरुआत संभली हुई रही, लेकिन बाद में राघव ने 53 गेंद में नाबाद 67 रन की तेज पारी खेलकर स्कोर को मजबूत किया। ईशान कुमार ने 37 रन का योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त के रूप में 49 रन मिले। जिसने मैच में बड़ा अंतर पैदा किया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएसडी रेड लाइन की टीम शुरुआत से दबाव में नजर आई। पूरी टीम 14.4 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें नक्श ने 26 रन बनाए, जबकि शुभतनेजा ने 19 रन और पर्व मिश्रा ने नाबाद 12 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में राघव ने पांच विकेट लेकर रेड लाइन की बल्लेबाजी को बिखेर दिया। सचिन ने दो विकेट हासिल किए। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए राघव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

----------------

   

सम्बंधित खबर