प्रयाग महानगर के पूर्व संघचालक डॉ. सालिकराम गुप्ता का निधन

--रसूलाबाद घाट पर किया गया अंतिम संस्कारप्रयागराज, 29 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रयाग महानगर के पूर्व संघ चालक एवं श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य एवं सरंक्षक डॉ. सालिकराम गुप्ता (90) का आज सुबह निधन हो गया। वे काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। मंगलवार की सुबह लगभग 4 बजे उनका निधन उनके निज आवास मुट्ठीगंज पर हुआ। उनका अंतिम संस्कार रसूलाबाद घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र स्वदेश केसरवानी ने दिया।श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट के संयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि डॉ सालिकराम गुप्ता श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य एवं संरक्षक रहे। सन् 1950 से आजीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे और संघ के प्रयाग महानगर के संघ चालक एवं कई अन्य पदों पर रह कर राष्ट्र एवं समाज की सेवा में लगे रहे।उनके निधन पर दो मिनट का मौन रखकर महापौर गणेश केसरवानी, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौर, पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडे, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, गगन दास गुप्ता, दाऊ दयाल गुप्ता, राजेश केसरवानी, आशीष कुमार, रामजी केसरवानी, गोपालजी केसरवानी, पार्षद रितेश मिश्रा, पार्षद मुकेश कसेरा आदि सैकड़ों स्वयंसेवकों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

   

सम्बंधित खबर