महेंद्रगढ़ के महेश जोशी ने संभाला हरियाणा राज्य रेडक्रास सोसायटी के महासचिव का पदभार

नारनौल, 22 अप्रैल (हि.स.)। हरियाणा राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने महेन्द्रगढ़ निवासी महेश जोशी को हरियाणा राज्य रेडक्रास सोसायटी के महासचिव के पद पर नियुक्त किया है। महेश जोशी ने मंगलवार को हरियाणा रेडक्रास राज्य मुख्यालय चंडीगढ का पदभार संभाल लिया है। राज्य संयुक्त सचिव अनिल कुमार जोशी, भारतीय रेडक्रास सोसायटी, हरियाणा राज्य शाखा द्वारा उनके राज्य मुख्यालय पहुंचने पर गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। महेश जोशी पिछले लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए है।

महेश जोशी ने राज्य महासचिव का पदभार संभालने के बाद कहा कि रेडक्रास संस्था एक सामाजिक संगठन हैं जो कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करने में हमेशा तत्पर रहती है। उन्होंने बताया कि रेडक्रास की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाकर सामाजिक क्षेत्र में और अधिक क्रियान्वित करेंगे। रेडक्रास के सभी कार्यों का पारदर्शिता एवं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन किया जाएगा।

इस मौके पर चंडीगढ संगीत नाटक अकादमी के चेयरमैन सुदेश शर्मा, एडवोकेट पुनीत वर्मा, नवीन मिश्रा, बलवान सिंह, संयुक्त सचिव अनिल कुमार जोशी, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी रविन्द्र कुमार, कार्यक्रम अधिकारी रोहित शर्मा, राज्य प्रशिक्षण अधिकारी संजीव धीमान, प्रचार अधिकारी विजय कुमार, राज्य समन्वयक रामाशीष मंडल, अधीक्षक दीपक नासा, रिलिफ अधिकारी सर्वजीत सिंह, विनीत गाबा, अनुपम मैसान, सुमन बाला, डिम्पल, अनिल कुमार, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला

   

सम्बंधित खबर