अगले 48 घंटे में राज्य के छह जिलाें में बारिश की संभावना , येलो अलर्ट जारी
- Admin Admin
- Mar 07, 2025

पटना, 7 मार्च (हि.स.)। बिहार में सुबह शाम माैसम के बदलने से गुलाबी ठंड महसूस की जा रही है। इस बीच पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 48 घंटों के दौरान राज्य के छह जिलों में बारिश और आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 8 और 9 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के आसपास बने रहने की संभावना है,जिसके कारण अगले 48 घंटे के बीच राज्य के छह जिलों किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका एवं जुमई जिले के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा, मेघ गर्जन, बिजली गिरने और झोंके के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा हवा का प्रवाह जारी रहने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार पछुआ के प्रवाह से प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। राजधानी पटना सहित अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहेंगे। ठंडी हवा के प्रवाह से तापमान में गिरावट की संभावना भी है।
हिन्दुस्थान समाचार