रायपुर : राजभवन सचिवालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का किया वाचन
- Admin Admin
- Nov 26, 2025
रायपुर, 26 नवंबर (हि.स.)। संविधान दिवस के अवसर पर राजभवन सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को हमारे संविधान को अंगीकृत किया गया था। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर प्रसन्ना, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय सहित सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल



