राजौरी जिले की मंजाकोट तहसील के कलाबन गांव में बड़े पैमाने पर धंसी जमीन

राजौरी, 15 जून (हि.स.)। राजौरी जिले की मंजाकोट तहसील के कलाबन गांव में बड़े पैमाने पर जमीन धंसने और भूस्खलन जैसी घटना सामने आई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार इस घटना से करीब 2 से 2.5 किलोमीटर तक का क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जमीन धंसने के कारण कई मकानों, कृषि भूमि और सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और प्रभावित परिवार प्रशासन से राहत व सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं।

प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्र का आकलन शुरू कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर एक परिवार को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। अधिकारियों के अनुसार घटना के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत भू-वैज्ञानिक जांच के बाद ही चल सकेगा।

अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में हुई बारिश और प्राकृतिक कारणों को संभावित वजहों में शामिल कर जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत प्रदान की जाए और नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए।

---------------

   

सम्बंधित खबर