सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपित असद के मकान पर सरकारी नोटिस चस्पा, ढोल के साथ हुई मुनादी
- DSS Admin
- Jun 01, 2026
गाजियाबाद, 01 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में बकरीद के दिन खोड़ा कॉलोनी में 11वीं के छात्र सूर्या प्रताप (17) की चाकू से वार कर हुई हत्या के मामले मे मुख्य आरोपित असद (19) शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपित असद के पुराने मकान पर सोमवार को जिला प्रशासन की टीम ने मुनादी की। यह कार्रवाई ढोल के साथ की गई। इसके साथ ही मकान के गेट पर सरकारी नोटिस भी चस्पा कर दिया गया।
नोटिस में बताया गया है कि जिस मकान में असद और उसका परिवार रह रहा था वह 50 गज में बना हुआ है और करीब दो मंजिला मकान है। मकान को अवैध बताते हुए प्रशासन की टीम ने यह कार्रवाई की है। साथ ही 15 जून तक इस मकान को खाली करने की चेतावनी दी गई है। इस मकान की करीब छह माह पहले बिक्री हो चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार अभी तक मकान की रजिस्ट्री या दाखिल खारिज की प्रक्रिया पूरी नही होने की बात सामने आई है।
---------------

