भाजयुमो ने मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पूर्ण हुए 8 वर्षों पर निकाली बाइक रैली

मीरजापुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतम एवं स्वर्णिम आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह आयोजन भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्र 'मोंटी' के नेतृत्व में गुरुवार को किया गया।

रैली का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। बाइक रैली बरियाघाट से शुरू होकर घंटाघर, बसनही बाजार, त्रिमुहानी, नारघाट, लालडिग्गी होते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क पहुंची। वहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली का समापन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो राघवेंद्र उपाध्याय रहे, जबकि सह-संयोजक की भूमिका आकाश गुप्ता (नगर पूर्वी अध्यक्ष) एवं अश्वनी गुप्ता (नगर पश्चिमी अध्यक्ष) ने निभाई।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, हेमंत त्रिपाठी, संजय यादव, कौशल श्रीवास्तव, श्याम सिंह, नगर पूर्वी अध्यक्ष डॉली अग्रहरि, नगर पश्चिमी अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा, उत्कर्ष पांडेय, प्रीतेश सिंह, अंशुमाली मिश्रा, अभिनव प्रताप सिंह, राकेश दुबे, शिवांशु द्विवेदी, शिवम जायसवाल, अजय मोदनवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

   

सम्बंधित खबर