
कटिहार, 05 अप्रैल (हिस.)। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) पार्टी के तत्वावधान में शनिवार को सम्राट अशोक जयंती का आयोजन किया गया। कटिहार शहरी क्षेत्र स्थित आनंद भवन में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद ने सम्राट अशोक के जीवन और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
आंनद ने अपने संबोधन में कहा कि सम्राट अशोक मौर्य वंश के एक महान शासक थे। जिनका जन्म 304 ईसा पूर्व पाटलिपुत्र में हुआ था। उन्होंने 269 ईसा पूर्व से 232 ईसा पूर्व तक शासन किया। सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म अपनाने के बाद अपने शासनकाल के नौवें वर्ष में कलिंग पर विजय प्राप्त की। उन्होंने बौद्ध धर्म को फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और बौद्ध सिद्धांतों को अपने शासन में लागू किया। अशोक ने मनुष्यों और जानवरों के लिए चिकित्सा सुविधाएं स्थापित की और अपने शासनकाल के बारहवें वर्ष में धर्म प्रचार के लिए शिलालेखों का निर्माण शुरू किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिनमें अरुण कुमार सिंह, संतोष मेहता, जितेंद्र सिंह और उदय सिंह मुख्यरूप से शामिल थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह