छपरा में मंत्री राम कृपाल यादव ने गिनाईं मोदी सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियां

छपरा में मंत्री राम कृपाल यादव ने गिनाईं मोदी सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियां

सारण, 14 जून (हि.स.)। बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने छपरा परिसदन में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल बेहद स्वर्णिम और ऐतिहासिक रहा है। इन वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत ढांचे के विस्तार, डिजिटल क्रांति और जन कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सरकार की नीतियों से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता मिली है।

उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जनधन योजना, नल-जल योजना और किसान कल्याण योजनाओं ने देश के करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक और क्रांतिकारी बदलाव लाया है। आज डीबीटी के माध्यम से योजनाओं का सीधा लाभ बिना किसी बिचौलिये के लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बिना कोई अवकाश लिए देश की निस्वार्थ सेवा की है, जो भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है। इन 12 वर्षों में 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को नई ऊर्जा मिली है।

उन्होंने धारा 370 की समाप्ति, तीन तलाक पर रोक और अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को सरकार का ऐतिहासिक निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि आज भारत आत्मनिर्भरता, मजबूत राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

इस प्रेस वार्ता की ब्रीफिंग भाजपा के प्रवक्ता प्रकाश रंजन नीकू ने की। वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह, विधान पार्षद सच्चिदानंद राय, महामंत्री विवेक कुमार सिंह व धर्मेंद्र शाह, कार्यालय मंत्री अर्धेंदु शेखर, उपाध्यक्ष अणु सिंह, विकास गुप्ता, रंजन यादव, शत्रुधन भक्त, बलवंत सिंह, अनूप यादव, संस्कार कुमार और राकेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

---------------

   

सम्बंधित खबर