रमेश कुमार मिश्र बने वाल्मीकि नगर विधायक के नए शिक्षा प्रतिनिधि
- DSS Admin
- Jun 03, 2026
पश्चिम चम्पारण (बगहा),3मई(हि.स.)। बगहा अनुमंडल के बगहा दो प्रखण्ड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से एक बड़ा प्रशासनिक और राजनैतिक कदम उठाया गया है।
वाल्मीकि नगर (01) विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने रमेश कुमार मिश्र को प्रखंड बगहा-02 के लिए अपना 'विधायक प्रतिनिधि (शिक्षा से संबंधित कार्य हेतु)' मनोनीत किया है। इस संबंध में विधायक कार्यालय द्वारा आधिकारिक पत्र (ज्ञापांक:- 152, दिनांक:- 30/05/2026) जारी कर दिया गया है। विधायक सुरेंद्र प्रसाद द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, नवनियुक्त प्रतिनिधि रमेश कुमार मिश्र प्रखंड बगहा-02 के अंतर्गत आने वाली सभी विभागीय बैठकों, सरकारी निरीक्षणों और शिक्षा से जुड़े अन्य सरकारी कार्यों में विधायक के तौर पर सहयोग प्रदान करेंगे।
पत्र में संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे मिश्र को आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराएं ताकि क्षेत्र में शैक्षणिक कार्यों को गति दी जा सके।इस नियुक्ति की गंभीरता और आधिकारिक पुष्टि को देखते हुए इस पत्र की प्रतिलिपि बिहार सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई और सूचना के लिए प्रेषित की गई है,शिक्षा से संबंधित जुड़े लोगों ने श्री मिश्र को बधाई दी है।

