शिक्षा मंत्री ने 12 असिस्टेंट प्रोफेसर को साैंपे नियुक्ति पत्र

गुवाहाटी, 9 मार्च (हि.स.)। राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. रनोज पेगु ने रविवार को एक समाराेह में दिसपुर स्थित जनता भवन में इंजीनियरिंग कॉलेज के नवचयनित 12 असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियुक्ति पत्र साैंपे। इस माैके पर शिक्षा मंत्री पेगु ने कहा कि असम सरकार ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए मजबूत कदम उठाया है।

शिक्षा मंत्री पेगु ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में प्रदेश में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया युवा पीढ़ी में आशा जगा रही है। उन्होंने सभी असिस्टेंट प्रोफेसर को भविष्य के शिक्षक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

   

सम्बंधित खबर