दुर्लभ प्रजाति की छिपकली बरामद

क्षिण दिनाजपुर, 26 जून (हि.स)। उत्तर बंगाल फ्रंटियर के अंतर्गत रायगंज सेक्टर के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भारतीय सीमावर्ती गांव उत्तर आगरा से एक दुर्लभ टोके गेको छिपकली बरामद किया है। गुरुवार को बीएसएफ की तरफ से

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी गई। बीएसएफ के अनुसार,

एक विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए

भारतीय सीमावर्ती गांव उत्तर आगरा में अभियान चलाया गया। इस दौरान बीएसएफ जवानों को सीमा के पास लावारिस हालत में एक बॉक्स के अंदर छिपकली मिली। दस इंच लंबी छिपकली दुर्लभ जंगली प्रजाति की है। टोके गेको वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची 1 के तहत छिपकली की एक दुर्लभ और सर्वोच्च संरक्षित प्रजाति है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

   

सम्बंधित खबर