मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

मुंबई, 01 जुलाई (हि.स.)। मुंबईकरों के लिए बारिश का संकट अभी खत्म नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इधर राज्य सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। लोगों से उचित सावधानी बरतने की अपील की गई है।

मुंबई में बुधवार रात से ही भारी बारिश हो रही है। कई जगहों पर पानी जमा हो गया है और नागरिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अभी बारिश का संकट खत्म नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। नागरिकों से उचित सावधानी बरतने की अपील की गई है। मुंबई की महापौर रितु तावड़े ने शासन- प्रशासन को सतर्क रहने और सभी एजेसिंयों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है। मुंबई शहर, उपनगरों, पालघर और ठाणे जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। मुंबई की महापौर रितु तावड़े ने कहा कि अगले तीन घंटों के लिए बारिश का रेड अलर्ट है। एक इमरजेंसी नंबर जारी किया गया है। 196 इमरजेंसी रूम का नंबर है। भारी बारिश हो रही है, इसलिए काम हो तो ही बाहर निकलें। उचित सावधानी बरतें।

भारी बारिश के दौरान जोगेश्वरी वेस्ट में एसी रोड पर अचानक एक बड़ा पेड़ गिर गया। सड़क किनारे खड़ा एक टेंपो उसके नीचे पूरी तरह दब गया। हादसे में पास का बिजली मीटर बॉक्स भी डैमेज हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल किसी के नुकसान की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और पेड़ हटाने और ट्रैफिक को रेगुलेट करने का काम शुरू किया।

अंधेरी में मरोल रोड के पास एक बड़ा पेड़ एक कार पर गिर गया। इस घटना में दो से तीन कारों को नुकसान हुआ है। फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है। घाटकोपर में एलबीएस रोड, वर्ली कोलीवाड़ा, परेल, गांधी मार्केट में पानी जमा होने की खबरें हैं। बेवजह पेड़ों और कमजोर स्ट्रक्चर के पास न खड़े होने की अपील की गई है।

---------------

   

सम्बंधित खबर